MP News: बैतूल से दिल दहला देने वाला मामला आया सामने- गर्भवती पत्नी की पति ने लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या। 

बैतूल में शराबी पति ने गेहूं बेचने के  मामूली विवाद में ली गर्भवती महिला की की जान, बच्चों के सामने  दिया वारदात को अंजाम, परिजनों ने पहुँचकर....

Jun 2, 2025 - 19:01
 0  52
MP News: बैतूल से दिल दहला देने वाला मामला आया सामने- गर्भवती पत्नी की पति ने लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है  मामला  जिले के ग्राम आरुल से सामने आया है  यहाँ एक हृदय विदारक घटना सामने आई है जहाँ एक शराबी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह जघन्य वारदात जब हुई घर में पति-पत्नी के बीच मामूली घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्राम आरुल निवासी सोनू उईके (आरोपी) और उसकी पत्नी बसंती के बीच को गेहूं बेचने को लेकर विवाद हुआ। घर की उपज में से बसंती ने कुछ गेहूं बेच दिए थे, जिससे सोनू नाराज़ था। पहले भी दोनों के बीच इसी तरह के झगड़े होते रहे थे, लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू ने घर में रखी लकड़ी से बसंती की बेरहमी से पिटाई कर दी।

बसंती उस समय तीन महीने की गर्भवती थी। मारपीट के दौरान उसके छोटे बच्चे घर पर मौजूद थे। माँ को पिटते हुए देखकर वे डरकर नाना गणेश उईके के घर भाग गए और घटना की जानकारी दी। बसंती के पिता गणेश जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी दीवार से टिकी हुई, लहूलुहान हालत में पड़ी थी, और आरोपी सोनू घर के बाहर लकड़ी हाथ में लिए खड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Also Read- MP News: गवासेन रेंज में NH पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, बस चालक की सूचना पर मौके पर पहुँचा वन अमला।

सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी सोनू उईके को हिरासत में ले लिया गया है, और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अक्सर शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा करता था और घरेलू हिंसा की शिकार बसंती लंबे समय से प्रताड़ना झेल रही थी।

गाँव में इस घटना से गहरा शोक और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सोनू को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। बच्चों के सामने इस तरह की हत्या ने पूरे परिवार को मानसिक रूप से तोड़ दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।