हरदोई न्यूज़: मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण- शिथिल पर्यवेक्षण हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज को कारण बताओ नोटिस। 

By INA News Desk
Aug 23, 2024 - 18:55
130 Views
हरदोई न्यूज़: मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण- शिथिल पर्यवेक्षण हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज को कारण बताओ नोटिस। 
Advertisement
Advertisement
  • शैक्षिक स्तर संतोषजनक न पाये जाने तथा रख-रखाव ठीक न पाये जाने पर प्रधानाध्यापक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही करने के दिये निर्देश। 

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी द्वारा विकास खण्ड माधौगंज के कम्पोजिट विद्यालय रोशनपुर, आर0 आर0 सी0 सेन्टर रोशनपुर, अस्थायी गौ आश्रय स्थल, रूदामऊ, अमृत सरोबर रूदामऊ का निरीक्षण किया गया।

साथ ही ग्राम पंचायत रोशनपुर के सचिवालय पर आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। कम्पोजिट विद्यालय रोशनपुर में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कक्षा-01 से कक्षा-08 तक सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया गया तथा बच्चों के शैक्षिक स्तर को परखने हेतु उनसे सामान्य प्रकार के प्रश्न पूछे गये। बच्चों द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जा सका, साथ ही एम0डी0एम0 का मीनू रसोईघर के बाहर पेन्ट नहीं पाया गया। शौचायल में इन्सीनरेटर लगा हुआ था, परन्तु वह क्रियाशील नहीं पाया गया।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि इस विद्यालय को किचेन गार्डेन निर्माण हेतु गत वित्तीय वर्ष में 5000 रू0 की धनराशि दी गयी थी, परन्तु विद्यालय में किचेन गार्डेन का निर्माण नहीं कराया गया। इसके अतिरिक्त शौचालय का रख-रखाव भी ठीक नहीं पाया गया। कम्पोजिट विद्यालय में 10 अध्यापक तैनात होने के बाद भी शैक्षिक स्तर संतोषजनक न पाये जाने तथा रख-रखाव ठीक न पाये जाने पर रिचा वर्मा, इन्चार्ज प्रधानाध्यापक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं शिथिल पर्यवेक्षण हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी, माधौगंज गिरजेश कटियार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दियेे।

आंगनवाड़ी केन्द्र रोशनपुर-प्रथम एवं मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र भीखापुर में ग्रोथ मॉनीटरिंग डिवाइस ठीक न पाये जाने पर शिथिल पर्यवेक्षण हेतु मुख्य सेविका रेखा कनौजिया को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, माधौगंज को ममता देवी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। ग्रामीण चौपाल में स्वच्छ शौचालय एवं विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन के अधिक आवेदक आने पर ग्राम पंचायत सचिव में पंचायत भवन नियमित कैम्प लगाकर पात्र लाभार्थियों के पेंशन प्रपत्र ठीक कराने एवं शौचालय ऑन लाईन कराने के निर्देश दिये गये साथ ही शिथिलता हेतु पंचायत सहायक अमित कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।

आर0आर0सी0 सेन्टर रोशनपुर के निरीक्षण में वाशिंग चौम्बर एवं वर्मी कम्पोस्ट पिट का निर्माण तकनीकी रूप से मानक के अनुरूप न किए जाने कन्सलटेन्ट इन्जीनिंयर का मानदेय/निर्धारित अंश अग्रिम आदेशों तक बाधित रखने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये गये। तदोपरांत मुख्य विकास अधिकारी अस्थायी गौ आश्रय स्थल रूदामऊ एवं अमृत सरोबर रूदामऊ का निरीक्षण किया गया। अस्थायी गौ आश्रय स्थल में हरा चारा न पाये जाने तथा कैमरे उपयुक्त स्थल पर न लगे होने पर ग्राम पंचायत सचिव पंकज त्रिपाठी एवं खण्ड विकास अधिकारी माधौगंज को कैमरे चरही एवं ऐसे स्थल पर लगवाने के निर्देश दिये गये, जिससे गौवंशों की निगरानी हो सके।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण।

अमृत सरोबर रूदामऊ में इनलेट क्षतिग्रस्त पाये जाने पर उसे ठीक कराने व किनारे घास लगवाने के निर्देश दिये गये । अमृत सरोबर का निर्माण संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के समय डा0 ए0के0 सिंह,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी, माधौगंज एवं आर0एस0 सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, बिलग्राम के साथ ही ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement