सम्भल आईएनए न्यूज़: मदरसों में बच्चो ने गुरुजनों को केक खिलाकर मनाया शिक्षक दिवस। 

कहते हैं कि गुरु के बिना, जीवन की राह बहुत मुश्किल होती है। गुरु ही हमें जीवन की राह पर चलना सिखाता है और अच्छे-बुरे से हमारी पहचान करवाता है। इसलिए...

Sep 5, 2024 - 11:53
141 Views
सम्भल आईएनए न्यूज़: मदरसों में बच्चो ने गुरुजनों को केक खिलाकर मनाया शिक्षक दिवस। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। मदरसों में शिक्षक दिवस पर बच्चो में अलग ही उत्साह देखने को मिला है। बच्चो ने केक खिलाकर अपने गुरुजनों को शिक्षक दिवस बधाई दी है। वही गुरुजनों ने शिक्षक दिवस के बारे में बच्चो को सम्पूर्ण जानकारी दी है।

कहते हैं कि गुरु के बिना, जीवन की राह बहुत मुश्किल होती है। गुरु ही हमें जीवन की राह पर चलना सिखाता है और अच्छे-बुरे से हमारी पहचान करवाता है। इसलिए, गुरुओं का दर्जा इतना ऊपर माना गया है। हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप से सेलिब्रेट किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:- सम्भल आईएनए न्यूज़: मौलाना तौकीर रज़ा को सम्भल के धर्मगुरु की नसीहत।

इस दौरान गुरुवार को नगर के मौहल्ला हिलाली सराय स्थित मदरसा सिराजुल उलूम में शिक्षक दिवस पर बच्चो ने शिक्षकों को केक खिलाकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना मौहम्मद मियाँ ने बच्चो को शिक्षक दिवस के बारे विस्तृत जानकारी देकर बच्चो के ज्ञान में वृद्धि की। शिक्षक दिवस पर मदरसों के बच्चो का उत्साह देखने काबिल था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow