महराजगंज न्यूज़: भारत- नेपाल सीमा पर चीनी महिला गिरफ्तार।

Jun 26, 2024 - 18:44
111 Views
महराजगंज न्यूज़: भारत- नेपाल सीमा पर चीनी महिला गिरफ्तार।

महराजगंज। भारत- नेपाल के सोनौली सीमा से सटे पगडंडी मार्ग पर एसएसबी की 66वीं वाहिनी ने एक विदेशी महिला को अवैध रूप से नेपाल से भारत में घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार करने का दावा किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह सीमा पर तैनात एसएसबी के 66वी बटालियन के जवान गस्त पर थे । कि सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के डंडा पुल के पास पगडंडी मार्ग पिलर संख्या (519) के पास से एक युवती भारतीय सीमा में आते दिखाई दी। जिसे जवानों ने रोक कर उससे पूछताछ किया तो महिला पूरी तरह से अनभिज्ञता जता रही थी। बातचीत से पता चला कि महिला विदेशी है। जिसकी जानकारी एसएसबी  के जवानों ने आब्रजन  अधिकारियों को दी गई। 

आब्रजन अधिकारियों ने जांच पड़ताल किया तो उसके पास किसी भी तरह का भारत में प्रवेश का प्रपत्र नहीं मिला। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ी गई महिला चीन की रहने वाली है। जिसका नाम  कै चुई क्वान, आयु( 49 )वर्ष, निवासी - शियाजी रोड 87421, क्षेत्र-सिमिंग, शहर-शियामेन, प्रांत-फ़ुज़ियान (चीन)
बताया गया है।

सोनौली कोतवाली प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला को 14 विदेशी अधिनियम एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow