हरदोई आईएनए न्यूज़: कृषि अवशेषों से बनेगी कंप्रेस्ड बायोगैस, जल्द लगेंगे प्लांट। 

सीबीजी प्लांट लगाने के लिए अतिरिक्त उर्जा विभाग को 21 हेक्टेयर से अधिक भूमि का किया गया आवंटन...

Sep 6, 2024 - 15:16
109 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: कृषि अवशेषों से बनेगी कंप्रेस्ड बायोगैस, जल्द लगेंगे प्लांट। 
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरदोई: जनपद में जल्द ही किसानों के कृषि अवशेष से कम्प्रेस्ड बायोगैस का निर्माण शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने सीबीजी प्लांट लगाने के लिए तीन अलग अलग स्थानों पर 21 हेक्टेयर से अधिक भूमि का आवंटन अतिरिक्त उर्जा विभाग को कर दिया है। एक रुपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष के सांकेतिक मूल्य पर 30 वर्ष के लिए भूमि का पट्टा किया गया है।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया बिलग्राम तहसील के बीकापुर में सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस ) प्लांट लगाने के लिए 8.4650 हेक्टेयर का भूमि आवंटन अतिरिक्त उर्जा विभाग को किया गया है। शाहाबाद तहसील क्षेत्र की उचवल ग्राम पंचायत में नौ हेक्टेयर एवं रसूलपुर पंडरवा में चार हेक्टेयर का भूमि आवंटन किया गया है। डीसीएम श्रीराम ग्रुप भी लोनी चीनी मिल के निकट सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस ) प्लांट लगाने जा रहा है। हालांकि वो भूमि क्रय कर प्लांट लगाएगा जिसके लिए अनुमति मांगी गई है। निजी क्षेत्र के व्यवसायी व किसान भी सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस )प्लांट लगा रहे हैं, जिनकी प्रक्रिया चल रही है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: सड़क की मरम्मत के नाम पर डकार गए लाखों रुपये, नोटिस जारी।

  • सीबीजी प्लांट में बनी गैसों का बायोफ्यूल के रूप में होगा उपयोग

जैव ईंधन के उपयोग में कमी लाने के लिए प्रतिबद्ध केंद्र सरकार वैकल्पिक उर्जा को बढ़ावा देकर कार्बन के उत्सर्जन को कम करने में जुटी है। इस मुहिम के तहत कृषि अवशेषों से बायोफ्यूल बनाने के लिए सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस ) प्लांट लगाने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस ) प्लांट में कृषि अवशेषों से निकलने वाली कार्बन डाई आक्साइड, एनओएक्स, मीथेन व अन्य गैसों को एकत्र कर उनका उपयोग उर्जा के रूप में किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow