हरदोई आईएनए न्यूज़: एक करोड़ 99 लाख से संवारा जाएगा शहीद उद्यान। 

शहीद उद्यान को संवारने के लिए शासन ने एक करोड़ 99 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। वंदन योजना के अंतर्गत जारी की गई धनराशि...

By INA News Desk
Sep 6, 2024 - 15:23
147 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: एक करोड़ 99 लाख से संवारा जाएगा शहीद उद्यान। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई: नगर के शहीद उद्यान को संवारने के लिए शासन ने एक करोड़ 99 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। वंदन योजना के अंतर्गत जारी की गई धनराशि से शहीद उद्यान में शहीदों की मूर्तियों पर छाया की जाएगी, जर्जर हो चुके वाकिंग पाथ को नए सिरे से बनाया जाएगा।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि स्थानीय निकाय निदेशालय से जारी की गई धनराशि प्राप्त हो गई है। एक करोड़ 99 लाख रुपये से शहीद उद्यान में चंद्रशेखर आजाद एवं अन्य बलिदानियों की मूर्तियों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए गुंबद बनाए जाएंगे। लोगों के टहलने के लिए बनाए गए रास्तों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उद्यान में प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुंदरीकरण के कार्य करवाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: कृषि अवशेषों से बनेगी कंप्रेस्ड बायोगैस, जल्द लगेंगे प्लांट।

नगर पालिका के जिम्मेदारों को कार्ययोजना बनाने एवं उसका प्रस्तुतीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। पालिका को बताना होगा कि अभी शहीद उद्यान किस हालत में है और धनराशि व्यय करने के बाद उद्यान किस तरह का दिखाई देगा। उसके बाद ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर विकास कार्य करवाने की अनुमति दी जाएगी। कार्य की गुणवत्ता को लेकर वो स्वयं मानीटरिंग करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement