डीएम एसपी ने लिया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा, जानी बाढ़ राहत व्यवस्था की हकीकत ।

नदियों के लगातार बढ़ते जल स्तर पर प्रशासन की पैनी नजर है, तथा जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बाढ़ राहत के लिए चलाए जा रहे अभियान ....

Aug 13, 2025 - 15:17
52 Views
डीएम एसपी ने लिया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा, जानी बाढ़ राहत व्यवस्था की हकीकत ।
डीएम एसपी ने लिया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा, जानी बाढ़ राहत व्यवस्था की हकीकत ।

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
अरवल/हरदोई। नदियों के लगातार बढ़ते जल स्तर पर प्रशासन की पैनी नजर है, तथा जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बाढ़ राहत के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। इसी संबंध में आज जनपद के जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा ग्राम अरवल में क्षेत्र में सभी विभागों से संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारियों के साथ मिलकर बाढ़ राहत से संबंधित कार्यकलापों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी एवं कप्तान द्वारा उप जिलाधिकारी सवायजपुर मयंक कुंडू,क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह एवं थानाध्यक्ष अरवल मोहनलाल के साथ मिलकर बाढ़ राहत कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई तथा प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ राहत किटों को भी बांटा गया।

इसके बाद मोटरबोट द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान अपने मातहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कुंडा नदी के पार ग्राम अलीशेरपुरवा गए और वहां जाकर बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान द्वारा ग्रामीणों को शासन एवं प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की राहत सुविधाएं मुहैया कराए जाने के संबंध में आश्वस्त किया गया और उनके द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से हालात पर नजर बनाए रखने के लिए निर्देशित भी किया गया। इसके बाद सभी अधिकारी मोटरबोट द्वारा वापस नदी पर ग्राम अरवल आकर वापस जिले की ओर चले गए।

Also Read-Hardoi : शहर में निकाली तिरंगा यात्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में हुआ आगाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow