Hardoi News: अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहब को याद किया गया। 

कलेक्ट्रेट परिसर विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी....

Apr 14, 2025 - 13:21
53 Views
Hardoi News: अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहब को याद किया गया। 

Hardoi News: सम्पूर्ण जनपद में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती धूम धाम से मनाई गयी। जिलाधिकारी ने अम्बेडकर पार्क स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कलेक्ट्रेट परिसर विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।

कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन पर आधारित 2 लघु फ़िल्में दिखाई गयीं। जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब विषम परिस्थितियों से जूझते हुए आगे बढ़े। हमें विषम परिस्थितियों से हार नहीं माननी चाहिए। अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने कहा कि हमें बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने की जरुरत है।

Also Read- Hardoi News: डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

अधिकारी के रुप में हमें समाज के अंतिम व्यक्ति की सहायता के बारे में सोंचना चाहिए। सत्य निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कुछ कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। इसके आलावा विभिन्न विद्यालयों से प्रभात फेरी भी निकाली गयीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow