दिल्ली के लोगों को मिलेगी बड़ी सौगात, राजधानी में खुलेंगे 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिर।
देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी तब से लगातार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जनता को सही समय....
दिल्ली के लोगों को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने का ऐलान कर दिया है। जिससे लोगों को सही समय पर इलाज मिल सकेगा।
- जल्द खुलेंगे 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिर
देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी तब से लगातार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जनता को सही समय पर अच्छा इलाज मिल सके जिसको लेकर उन्होंने बड़ी घोषणा कर दी है। दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार पता चला है कि आने वाले 20 से 25 दिनों के अंदर राजधानी में 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र में एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर होगा। जिससे स्थानीय स्तर पर रहने वाले लोगों को सही समय पर अच्छा और बेहतर स्वास्थ्य मिल सकेगा।
Also Read- मंत्री नन्दी ने नैनी में 126.60 लाख से निर्मित सड़क एवं गलियों का किया लोकार्पण।
- प्रदेश में खुलेंगे 400 नए हेल्थ एंड वेल्थ सेंटर
दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार के द्वारा 2400 करोड रुपए दिए जाने के बाद अब सरकार दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बेहद ध्यान देते हुए दिखाई दे रही है। केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए रुपए से 400 नए हेल्थ बेल्थ सेंटर खोले जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुछ दिन पहले बताया कहा की राजधानी के कई हॉस्पिटल में बेड नहीं है जिसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही अस्पतालों में डॉक्टरों की भी कमी देखने को मिली है। इसकी वजह यह है कि पिछली सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर कोई भी काम नहीं किया। उन्होंने साथ ही स्पष्ट किया कि दिल्ली की जनता को केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई सभी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अभी 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा रहे हैं लेकिन एक साल के अंदर 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे।
What's Your Reaction?











