Delhi News: दिल्ली में 2026 तक बढ़ेगी बसों की संख्या, 11000 नई बसें चलाने पर काम हुआ शुरू।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश में नई बसों को चलाए जाने पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने विधानसभा में संबोधित बयान देते हुए कहा कि....
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदेश में 2026 तक 11000 नई बस से चलाएं जाने को लेकर ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अगले साल तक राजधानी में हजारों नई बसें सड़कों पर चलती हुई दिखाई देंगी।
- राजधानी में बढ़ेगी बसों की संख्या
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश में नई बसों को चलाए जाने पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने विधानसभा में संबोधित बयान देते हुए कहा कि 2026 तक दिल्ली में 11,000 बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे सार्वजनिक परिवहन को मजबूत किया जाएगा और वायु प्रदूषण में कमी आएगी। वर्तमान में दिल्ली में 6,484 बसें चल रही हैं, लेकिन उन्हें 11,000 बसों की जरूरत है। यह कदम दिल्ली को प्रदूषण-मुक्त और हरित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है जिससे वायु प्रदूषण पर रोकथाम लगाई जा सके।
- जगह-जगह पर लगाए जाएंगे चार्जिंग पॉइंट
रेखा गुप्ता ने विधानसभा में आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधने का काम किया उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली को वायु प्रदूषण में धकेल दिया जिसकी वजह से लोग काफी परेशान दिखाई दिए।आगे कहा कि पिछली सरकारों ने सार्वजनिक परिवहन को कमजोर किया, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली की स्थिति बिगड़ती गई। उनकी सरकार ने इसे सुधारने के लिए कई कदम उठाए हैं।
सीएम ने बताया कि उनकी सरकार रूट रेशनलाइजेशन को सुधारने पर काम कर रही है, जिससे हर कोने तक बसें पहुंच सकें। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशनों का विस्तार किया जाएगा। 2026 तक 18,000 सार्वजनिक और 30,000 निजी चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जो प्रदूषण कम करने और सस्ती, स्वच्छ परिवहन सुविधा को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
What's Your Reaction?









