Delhi News: भाजपा मंत्री ने आतिशी को बोला भाई, तो भड़क उठी आम आदमी पार्टी जमकर किया हंगामा। 

दिल्ली विधानसभा में "भाई" शब्द कहने पर भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे सदन में....

Mar 28, 2025 - 14:16
69 Views
Delhi News: भाजपा मंत्री ने आतिशी को बोला भाई, तो भड़क उठी आम आदमी पार्टी जमकर किया हंगामा। 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा सत्र के दौरान जमकर हंगामा किया। आतिशी को भाजपा मंत्री के द्वारा भाई कहे जाने पर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच आप के तीन विधायकों को सदन से बाहर किया गया।

  • आतिशी को बोला गया भाई

दिल्ली विधानसभा में "भाई" शब्द कहने पर भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे सदन में 13 मिनट तक हंगामा जारी रहा। आम आदमी पार्टी का आरोप था कि पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने विपक्षी नेता आतिशी के खिलाफ "भाई" शब्द का इस्तेमाल अनादर के रूप में किया था। इस पर विपक्षी दल ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे असंसदीय और अपमानजनक मानते हुए विरोध किया।

  • प्रवेश वर्मा ने दी सफाई

आतिशी को भाई कहीं जाने पर प्रवेश वर्मा ने अपनी सफाई में कहा कि "भाई" शब्द का इस्तेमाल कोई गलत नहीं था और वह केवल एक सामान्य शब्द है। इस मुद्दे पर हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने तीन आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से बाहर कर दिया, जिनमें कुलदीप कुमार और विशेष रवि शामिल थे। मार्शल के जरिए उन्हें सदन से बाहर निकाला गया, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। 

Also Read- New Delhi: राजपूत राणा पूंजा को भील कहने पर MP-MLA पर मुकदमा , एडवोकेट रीना एन सिंह ने राणा पूंजा सोलंकी के वंशजों की ओर से कराया दर्ज

  • भाई कहना आपत्तिजनक शब्द कैसे हुआ?

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर वर्मा ने सिर्फ "भाई" शब्द का इस्तेमाल किया है, तो इसमें कोई आपत्तिजनक बात नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं इस मुद्दे को नहीं समझ पा रहा हूं" और शब्द का प्रयोग समझने में कठिनाई जताई। 

जब विपक्षी विधायक लगातार विरोध करते रहे, तो गुप्ता ने आप के विधायकों विशेष रवि और कुलदीप कुमार को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि मेरा पूछने का मतलब यह था कि "आप इतने बुरे व्यवहार कहां से लाते हैं?" और उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। वर्मा ने आगे कहा, "आतिशी जी मेरी बहन हैं, भाई नहीं,"।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow