Delhi News: फाइनेंसर से तंग आकर शख्स ने की आत्महत्या, बोला- लिए थे 50 हजार रूपये बढ़कर कर दिए 10 लाख़ रुपए।

देश की राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने एक फाइनेंसर से परेशान होकर आत्महत्या....

By INA News Desk
Mar 27, 2025 - 11:46
104 Views
Delhi News: फाइनेंसर से तंग आकर शख्स ने की आत्महत्या, बोला- लिए थे 50 हजार रूपये बढ़कर कर दिए 10 लाख़ रुपए।

दिल्ली में एक शख्स ने फाइनेंसर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। शख्स ने फाइनेंसर पर आरोप लगाया कि उसने ₹50000 लिए थे उसको बढ़ाकर 10 लाख़ रुपए कर दिए।

  • शख्स ने आत्महत्या करने का लिया फैसला

देश की राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने एक फाइनेंसर से परेशान होकर आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले शख्स ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट को लिखा और पूरी घटना का जिक्र भी किया। साथ ही साथ उसने अपनी मौत का जिम्मेदार फाइनेंसर को बताया।

वहीं पुलिस ने इस घटना के बारे में बताया कि 42 साल की एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक का नाम ललित मोहन वार्ष्णेय है और कैलाश नगर का रहने वाला है। मृतक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाया करता था। उसने फाइनेंसर से कुछ रुपए उधार लिए थे लेकिन उसका ब्याज चुका था चुके शख्स परेशान हो गया। इस वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Also Read- वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजों ने किया हमला, यात्रियों में फैली दहशत।

  • मृतक ने सुसाइड से पहले लिखा नोट

मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट को लिखा। जिसमें उसने बताया कि मैंने 2014 में ₹50000 फाइनेंस के तौर पर काम के लिए लिए थे लेकिन वह काम पूरा नहीं हो सका। आगे बताया कि मैंने गली नंबर 4 की फाइनेंसर संजीव जैन से रुपए लिए थे। जब रुपए मैं नहीं दे सका तो संजीव लगातार मुझे डराने धमकाने लगा इसके बाद मैंने उसको कुछ रुपए दे दिए लेकिन बाद में संजीव ने ₹50000 की रकम को बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया।

बोला अगर रुपए नहीं दोगे तो तुम्हारी बेज्जती की जाएगी। मैं पिछले 10 महीने से संजीव को ब्याज दे रहा हूं। लेकिन संजीव का ब्याज खत्म नहीं हो पा रहा है मैं ब्याज के रुपए देते देते परेशान हो चुका हूं। इसलिए मैं फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा हूं मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ संजीव जैन है। मृतक की मौत के बाद उसकी पत्नी पूनम ने गांधीनगर थाने में पहुंचकर संजीव के खिलाफ मामला दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow