वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजों ने किया हमला, यात्रियों में फैली दहशत।

देश की सबसे खूबसूरत और प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार रेलवे ट्रैक पर दौड़ती वंदे ....

By INA News Desk
Mar 27, 2025 - 11:17
110 Views
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजों ने किया हमला, यात्रियों में फैली दहशत।

कलूंगा रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। ट्रेन जैसी ही राउरकेला रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां पर रेलवे सुरक्षा बलों की टीम ने यात्रियों से पूछताछ की।

  • ट्रेन पर जमकर फेंके गए पत्थर

देश की सबसे खूबसूरत और प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार रेलवे ट्रैक पर दौड़ती वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ लोगों के द्वारा पत्थर फेंकने के मामले तेजी के साथ सामने आते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस पर देखने को मिला।यहां रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे कलुंगा रेलवे स्टेशन पार कर रही थी, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद कुछ बोगियों के शीशे टूट गए। हालांकि इस घटना में कोई भी यात्री को कोई भी चोट नहीं आई। जैसे ही ट्रेन राउरकेला रेलवे स्टेशन पर पहुंची वैसी ही रेलवे सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंच गई जहां यात्रियों का हाल-चाल लिया गया।

Also Read- MP Suicide Case: Army में नौकरी लगने के बाद कर ली आत्महत्या, 22 हजार के बदले मांगे डेढ़ लाख, मरने से पहले रोकर बनाया वीडियो

  • ट्रेन पर हुए हमले से यात्रियों में डर

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हुए हमले के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों में डर का माहौल देखने को मिला। रेलवे की तरफ से यात्रियों को समझाया गया कि पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिए जा रहा है जिन लोगों ने इस तरीके की घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि पिछले साल उत्तराखंड में देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुए पथराव ने ट्रेन के एक कोच के शीशे को तोड़ दिया था, जबकि अक्टूबर में दिल्ली से वाराणसी जा रही ट्रेन पर भी ऐसी ही घटना हुई थी। लगातार देश में ट्रेन पर हो रही पत्थर बाजी की घटना से यात्रियों में काफी डर का माहौल बना हुआ है। कभी रेलवे ट्रैक से ट्रेन उतर जाती है तो कभी रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिलता है। इस तरीके की घटनाएं यात्रियों में डर का माहौल पैदा करने वाली साबित हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow