Hardoi News: तहसील परिसर में कंप्यूटर कक्ष का किया गया शुभारंभ। 

कंप्यूटर कक्ष के निर्माण से अधिवकताओ को होने वाली समस्या से निजात मिलेगी, अभी तक वकालत नामा, मुचलका...

Oct 21, 2024 - 19:32
83 Views
Hardoi News: तहसील परिसर में कंप्यूटर कक्ष का किया गया शुभारंभ। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह

संडीला / हरदोई। पुरानी तहसील स्थित अधिवक्ता समिति संडीला द्वारा कंप्यूटरीकृत कक्ष का निर्माण कराया गया है। जिसका शुभारंभ सोमवार को प्रवीण कुमार गौतम न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय संडीला तथा डॉक्टर अरुणिमा श्रीवास्तव एसडीएम संडीला के कर कमलों के द्वारा कराया गया है, साथ ही तहसीलदार संडीला आकांक्षा जोशी भी मौजूद रहीं। 

कंप्यूटर कक्ष के निर्माण से अधिवकताओ को होने वाली समस्या से निजात मिलेगी, अभी तक वकालत नामा, मुचलका (बंध पत्र), फार्म - 45 ऑफलाइन मिलते थे। सोमवार को कम्प्यूटर कक्ष के शुभारंभ के बाद से  वकालतनामा, मुचलकानामा ( बंध पत्र), फार्म- 45, अब ऑनलाइन मिलने प्रारंभ होंगे।

Also Read- Hardoi News: हरदोई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सपा पर साधा निशाना।

कंप्यूटर कक्ष के उद्घाटन के अवसर पर  मोहम्मद नसीम  खाँ एडवोकेट अधिवक्ता समिति संघ के अध्यक्ष , मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार अस्थाना एडवोकेट, एडवोकेट प्रदीप कुमारी द्विवेदी, एडवोकेट विवेक कुमार द्विवेदी,एडवोकेट  राजेंद्र कुमार गुप्ता "रानू" राजेंद्र सिंह गांधी, पवन कुमार तिवारी ( राजन) आदि समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow