Lucknow News: राम मंदिर हेतु गोरखनाथ पीठ के संघर्ष सराहनीय - रघुराज प्रताप सिंह
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से पिछले 32 वर्षों से लगातार विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा....
लखनऊ। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से पिछले 32 वर्षों से लगातार विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा है कि अयोध्या स्थित भगवान श्री राम के मंदिर हेतु संघर्ष में गोरखनाथ मठ का अपना एक विशेष योगदान रहा है। 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के भी पहले गोरखनाथ मठ ने राम मंदिर हेतु संघर्ष शुरू कर दिया था। महंत दिग्विजय नाथ रहे हो, महंत अवैद्यनाथ हों या फिर उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पीठ का योगदान सराहनीय रहा है। देश के जाने-माने शिक्षाविद् एवं ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने दिल्ली से आकर पूर्व मंत्री के लखनऊ स्थित आवास "रामायण" पर उनसे भेट की और उन्हें अपनी संस्था द्वारा निर्मित डॉक्युमेंट्री "गोरखनाथ पीठ का राम मंदिर में योगदान" का डिजिटल वर्जन भेंट किया।
ज्ञात हो कि कुंडा विधायक और उनके पिता भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह को राम मंदिर के उद्घाटन में आमंत्रित किया गया था। राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह सनातन धर्म व संस्कृति के लिए लगातार संघर्ष करते रहते हैं। यहां तक कि वह कई बार सरकारों से भी टकराने से नहीं चूकते, 1990 में कश्मीर से विस्थापित कश्मीरी पंडितों की मदद हो या कहीं पर सनातन धर्म के लिए संघर्ष रहा हो राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह का योगदान सराहनीय रहा है।
Also Read- दीपोत्सव अयोध्या : 29 व 30 तारीख के लिए रामनगरी के 70 प्रतिशत होटल बुक।
वही मंदिर आंदोलन में भदरी रियासत का अपना अतुलनीय योगदान रहा है।ज्ञात हो कि शशि प्रकाश सिंह के द्वारा गोरखनाथ पीठ और राम मंदिर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री करीब 25 मिनट की है जिसमें गोरखनाथ पीठ के कई पीठाधीश्वरों के योगदान को बताया गया है शशि प्रकाश सिंह के द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी के लिए एक गीत का भी निर्माण किया गया था।
What's Your Reaction?









