दीपोत्सव अयोध्या : 29 व 30 तारीख के लिए रामनगरी के 70 प्रतिशत होटल बुक।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दीपोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर....

Oct 21, 2024 - 19:06
 0  40
दीपोत्सव अयोध्या : 29 व 30 तारीख के लिए रामनगरी के 70 प्रतिशत होटल बुक।

अयोध्या। आगामी दीपोत्सव के लिए रामनगरी में होटलों की एडवांस बुकिंग होने लगी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दीपोत्सव को लेकर देश भर के रामभक्तों में विशेष आकर्षण दिख रहा है। होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनके सभी कमरे फुल हो जाएंगे। अभी तक होटलों के 70 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके है। यह अलग बात है कि अब बड़ी संख्या में होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे के विकल्प हो जाने से बाहर से आने वाले अतिथियों काे परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

नव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीपोत्सव पहला अवसर है, जिसे लेकर होटल इंडस्ट्री ने सुखद उम्मीदें संजो रखी हैं। ऐसा इसलिए भी कि रामनवमी और दशहरा पर्व पर उम्मीद के मुताबिक पर्यटक और श्रद्धालुओं का यहां पर ठहराव नहीं हुआ था। दीपोत्सव के 10 दिन पहले से जिस तरह एडवांस बुकिंग के रूझान मिल रहे हैं, उससे होटल कारोबारी काफी उत्साहित हैं। दीपोत्सव पर आने के लिए विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं के समूहों की ओर से बड़ी संख्या में कमरों की बुकिंग करवाई जा रही है।

Also Read- महाकुंभ-2025: योगी सरकार बना रही 'सुरक्षित स्नान' की ठोस कार्ययोजना।

होटल कारोबारियों का कहना है कि दीपोत्सव के लिए तेजी से एडवांस बुकिंग हो रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव होने के चलते हर बार की अपेक्षा ज्यादा भीड़ आने की संभावना है। संस्कृति और पर्यटन विभाग की ओर से भी उनके होटल में काफी कमरे लिए जाते हैं। इसलिए उनके लिए भी कमरे रोके गए हैं। खास बात यह है कि दीपोत्सव के लिए 29 और 30 तारीख के लिए तो बुकिंग हो ही रही है। दीपावली के अगले दिन के लिए भी कमरों की काफी डिमांड है। ये वो लोग हैं, जो दीपोत्सव पर आने-जाने में सुरक्षा कारणों से होने वाली रोक-टोक और बंदिशों से बचना चाहते हैं।

Also Read- CM Yogi allocates Rs 1,380 crore for Police housing and administrative building maintenance

होटल कारोबारियों का कहना है कि टूर पैकेज के तहत दूसरे राज्यों से समूहों में ज्यादा बुकिंग कराई जा रही है। आने वाले दिनों में उम्मीद है कि जो बचे हुए कमरे हैं, वो भी बुक हो जाएंगे। रामनवमी और दशहरे की अपेक्षा दीपोत्सव पर बेहतर कारोबार के आसार बन रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के समय की तुलना में अब होटलों के कमरों की दरें भी कम हो गई हैं। इससे श्रद्धालुओं को भी राहत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।