Crime News: शराब की दुकान से हुई थी करोड़ो रुपए की लूट, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ओडिशा पुलिस ने शराब की दुकान में हुई करोड़ो रुपए की चोरी के मामले में आठ आरोपियों को पकड़ने का काम किया है। पकड़े गए आरोपियों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया...

By INA News Desk
Feb 2, 2025 - 21:52
84 Views
Crime News: शराब की दुकान से हुई थी करोड़ो रुपए की लूट, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ओडिशा पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी लूट का खुलासा किया है। पुलिस के द्वारा 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 3 करोड़ 51 लाख रुपए बरामद हुए।

  • अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

ओडिशा पुलिस ने शराब की दुकान में हुई करोड़ो रुपए की चोरी के मामले में आठ आरोपियों को पकड़ने का काम किया है। पकड़े गए आरोपियों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दरअसल पूरा मामला कालाहांडी जिले के धारमगढ़ इलाके का है। यहां पर बनी एक शराब की दुकान पर 30 जनवरी की रात को कुछ लोग तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे।

Also Read: Political News: केंद्रीय बजट को लेकर तेजस्वी ने साधा निशाना, बजट को बताया गरीब विरोधी

लुटेरों के द्वारा शराब की दुकान से 3.51 करोड़ लूट लिए गए। इस मामले की शराब दुकानदार ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। वहीं पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और बोलेरो कार को ट्रैक करना शुरू कर दिया। कालाहांडी पुलिस ने सिराज अंसारी और कामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि झारखंड निकल गए हैं। जिसके बाद पुलिस झारखंड में पहुंची और वहां की पुलिस को साथ में लेकर बाकी के लुटेरों को गिरफ्तार करने का काम किया।

  • 8 आरोपियों के पास से 3 करोड़ 51 लाख रुपए बरामद

पुलिस महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने बताया कि हमारी कालाहांडी पुलिस ने शराब की दुकान से करोड़ो रुपए की लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने काफी सराहनीय कार्य किया है। हमारी पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया है। जिसमे ताहिर अंसारी, हुसैन खान, जसिम खान, शमीम अंसारी, बसुदेव गोपे, पिंटू अलीम और अनुज कुमार शामिल है। इनके पास से शराब की दुकान से लूटे गए 3 करोड़ 51 लाख रुपए बरामद कर लिए गए। इनके पास से कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं जो की लूट के वक्त इस्तेमाल किए जाते थे। आरोपियों के खिलाफ BNS 310, 331, 6, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow