GBS Virus: GBS वायरस ने दी दस्तक पांच की मौत, 124 बीमार
दुनिया भर में आए कोरोना वायरस ने सभी को हिला कर रख दिया था और इसमें ना जाने कितने लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं भारत में भी कई लोगों ने अपनों को खोने का काम ...

गुलियन बैरे सिंड्रोम ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। इसके दस्तक देते ही पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 124 लोग बीमार हो गए हैं। वही 28 लोग वेंटिलेटर पर है जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
- कोरोना वायरस के बाद GBS वायरस का खतरा
दुनिया भर में आए कोरोना वायरस ने सभी को हिला कर रख दिया था और इसमें ना जाने कितने लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं भारत में भी कई लोगों ने अपनों को खोने का काम किया था। लेकिन भारत में एक वायरस ने दस्तक दे दी है जिसके बाद से अब लोगों की मौत होने लगी है। महाराष्ट्र में गुलियन बैरे सिंड्रोम ने दस्तक देते ही लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।
Also Read: Crime News: शराब की दुकान से हुई थी करोड़ो रुपए की लूट, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
यहां इसके आंकड़े तेजी के साथ बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब तक मौतो की बात की जाए तो पांच लोगों की इस वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि 149 लोग बुरी तरीके से बीमार हैं। 28 मरीज ऐसे हैं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। तो वही 24 घंटे के अंदर तीन नये मरीज मिले हैं।ज्यादातर मामले पुणे और पिंपरी चिंचवड के पास के हैं। इस वायरस के तेजी से फैलने की वजह से लोग काफी दहशत में है।
- अन्य राज्यों में भी वायरस ने पसारे पैर
ऐसा नहीं है कि GBS ने केवल महाराष्ट्र में पैर पसारे हो। वायरस ने असम में भी दस्तक दे दी है। हालही में असम में भी इस वायरस का मामला सामने आया था और एक प्राइवेट हॉस्पिटल में संदिग्ध (जीबीएस) के कारण 17 वर्षीय एक लड़की की मौत की बात सामने आई थी। असम में यह पहली घटना है लेकिन इस पर अभी अधिकारी बोलने से बच रहे हैं। लड़की की मौत पर एक डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया है की लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में लाया गया था जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। वही रात के समय उसकी मौत हो गई। इस वायरस के दस्तक देने के बाद से लोग काफी डरे हुए हैं उनको कोरोना काल याद आ रहा है। हाल में कहीं ऐसे प्रदेश से जहां पर GBS वायरस ने दस्तक नहीं दी है।
What's Your Reaction?






