Political News: केंद्रीय बजट को लेकर तेजस्वी ने साधा निशाना, बजट को बताया गरीब विरोधी
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेता और प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधने का काम किया है। अब...
केंद्रीय वित्त मंत्री के द्वारा शनिवार को बजट को पेश किया गया। जिसमें कुछ चीजे महंगी हुई तो कुछ चीजों को सस्ता किया गया। वहीं अब इस बजट पर राजनीति शुरू होने लगी है। तेजस्वी यादव ने इस बजट को गरीब विरोधी बताया।
- बिहार की जनता को मिला ठेंगा
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेता और प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधने का काम किया है। अबकी बार उन्होंने वित्त मंत्री के द्वारा पेश किए गए बजट पर निशाना साधा है।
Also Read: Political News: आप के 8 बागी विधायक बीजेपी में हुए शामिल, चुनाव से पहले केजरीवाल को लगा बड़ा झटका
तेजस्वी यादव ने कहा कि बजट के नाम पर बिहार की जनता को सरकार ने ठेंगा देने का काम किया है। सरकार ने बिहार की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया है। सरकार ने जो बजट पास किया है यह गरीब विरोधी है। इसमें गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया है। सरकार ने इस बजट में पिछले बजट को दोहराने का काम किया है। बीजेपी के लोग कहते कुछ है और करते कुछ हैं।
- नीतीश कुमार पर तेजस्वी ने साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने कहा कि दो प्रदेशों के मुख्यमंत्री के वजह से प्रधानमंत्री की गद्दी पर नरेंद्र मोदी जी बैठ सके हैं। चंद्रबाबू नायडू अपने प्रदेश की जनता का विकास करने के लिए केंद्र सरकार से 2 लाख करोड रुपए ले गए हैं। लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के लिए केंद्र सरकार से कुछ भी नहीं लिया। तेजस्वी यादव ने पिछली बार बिहार के लिए जारी किए गए बजट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली बार बिहार के विकास के लिए 59000 करोड रुपए का बजट पास किया गया था। लेकिन उस बजट के बारे में पता नहीं चला है पहले सरकार यह बताएं कि 59000 करोड रुपए वाला बजट कहां गया। तेजस्वी ने कहा कि अगर बजट में बिहार की जनता को शामिल किया जाता है तो यहां से गरीबी खत्म होती और जो लोग पलायन करते उस पर भी लगाम लगती।
What's Your Reaction?











