Political News: आप के 8 बागी विधायक बीजेपी में हुए शामिल, चुनाव से पहले केजरीवाल को लगा बड़ा झटका

आम आदमी पार्टी के 8 विधायक और नेता बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी नेता बैजयंत पांडा ने कहा, 'आज ऐतिहासिक दिन है और चुनाव के तीन दिन पहले इतनी बड़ी संख्या में विधाय...

Feb 2, 2025 - 21:49
Feb 2, 2025 - 21:58
 0  78
Political News: आप के 8 बागी विधायक बीजेपी में हुए शामिल, चुनाव से पहले केजरीवाल को लगा बड़ा झटका

आम आदमी पार्टी के 8 बागी विधायक समेत कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जिन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। उनके भाजपा में जाने से आप को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दिया।

  • 8 बागी विधायक बीजेपी का होगा फायदा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए अब बस कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं लेकिन उससे पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। उनकी पार्टी के आठ विधायक इस्तीफा दे चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ-साथ कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

बीजेपी में शामिल हुए आप के ये नेता-

1.मदन लाल, कस्तूरबा नगर
2.बी एस जून, बिज़वासन
3.रोहित महरौलिया, त्रिलोकपुरी
4.पवन शर्मा, आदर्श नगर
5.राजेश ऋषि, जनकपुरी
6.नरेश यादव, महरौली
7.भावना गौड़, पालम
8.गिरीश सोनी

  • भाजपा नेता बोले आज है ऐतिहासिक दिन

आम आदमी पार्टी के 8 विधायक और नेता बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी नेता बैजयंत पांडा ने कहा, 'आज ऐतिहासिक दिन है और चुनाव के तीन दिन पहले इतनी बड़ी संख्या में विधायक, पार्षद और पदाधिकारी गण आपदा से मुक्ति पा गए हैं और अब दिल्ली की आपदा से मुक्ति पाने की बारी है। आगे कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी में आप सभी का स्वागत है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी सरकार लगातार जो भी वादे करती है उनका पूरा करते हैं। पीएम मोदी ने दिल्ली वालों के लिए जो गारंटी के वादे किए हैं उनका पूरा करेंगे। आगे कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि साफ यमुना को कर देंगे लोगों तक साफ पानी पहुंचेगा। लेकिन कुछ भी नहीं हुआ बस इनके वादे झूठे निकले। दिल्ली में हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow