Hardoi News: नुमाइश चौराहे पर देवी-देवताओं की प्रतिमायुक्त पत्थरों के प्रयोग का विरोध, लोगों ने हटाने की मांग की

कुछ समय पहले पर्यटन विभाग द्वारा दी गयी स्वीकृति के बाद डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने नुमाइश चौराहे पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापना के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से यहां नए सिरे से निर्मा...

Feb 2, 2025 - 21:39
 0  102
Hardoi News: नुमाइश चौराहे पर देवी-देवताओं की प्रतिमायुक्त पत्थरों के प्रयोग का विरोध, लोगों ने हटाने की मांग की

By INA News Hardoi.

नुमाइश चौराहे पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। प्रशासन द्वारा ‘अटल चौक’ के रूप में विकसित किए जा रहे चौराहे पर मूर्ति के आधार में हिंदू देवी-देवताओं की उकेरी गई आकृतियों ने विवाद को जन्म दिया है। हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष प्रांजल शुक्ला ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह देवी-देवताओं का अपमान है।

उन्होंने चिंता जताई कि जब राहगीर इस मार्ग से गुजरेंगे और यहां थूकेंगे, तो यह सीधे तौर पर देवी-देवताओं का अनादर होगा। शुक्ला ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताते हुए इन पत्थरों को तुरंत हटाने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों में भी इस विषय को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए विरोध प्रकट किया है। ज्ञात हो कि कुछ समय पहले पर्यटन विभाग द्वारा दी गयी स्वीकृति के बाद डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने नुमाइश चौराहे पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापना के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से यहां नए सिरे से निर्माण कार्य चल रहा है।

Also Read: Hardoi News: देवरानी-जेठानी के साथ 8 लाख की टप्पेबाजी, घटना में परिचालक की भूमिका खड़े कर रही सवाल

इसी बीच यहां चौराहे के निचले हिस्से में देवी देवताओं की उकेरी मूर्ति युक्त पत्थरों का प्रयोग करने का विरोध किया जाना लगा, देखते ही देखते लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इसका जमकर विरोध किया। अब खबर यह भी आ रही है कि लोगों द्वारा किये गये इस विरोध के बाद प्रशासन द्वारा इस कार्य को रोकने के निर्देश दे दिए गये हैं। हालाँकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow