Hardoi News: डीएम ने 11.18 लाख की अनियमितता पर पूर्व प्रधान और 3 पंचायत सचिवों को दी नोटिस, साक्ष्य सहित मांगा जवाब।
ग्राम पंचायत सतौथा में कराए गए कार्यों और भुगतान की जांच सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह के पत्र पर समिति से कराई गई थी।
हरदोई। विकास खंड हरपालपुर की ग्राम पंचायत सतौथा में करीब 11.18 लाख की अनियमितता पर पूर्व प्रधान और तीन पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किए गए हैं। डीएम ने सभी से 15 दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं। पूर्व प्रधान को पंचायतीराज अधिनियम में नोटिस के साथ चेतावनी दी है कि जवाब न आने पर पंचायत सचिवों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम पंचायत सतौथा में कराए गए कार्यों और भुगतान की जांच सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह के पत्र पर समिति से कराई गई थी। डीएम एमपी सिंह ने समिति की जांच रिपोर्ट में मिली गड़बड़ी पर नोटिस जारी किए हैं। इसमें पूर्व प्रधान विमला, तत्कालीन पंचायत सचिव वर्तमान में टोडरपुर में तैनात कौशलेंद्र राजपूत, तत्कालीन पंचायत सचिव वर्तमान में बिलग्राम में तैनात राणा रणंजय सिंह और तत्कालीन पंचायत सचिव वर्तमान में टड़ियावां में तैनात राजीव श्रीवास्तव को नोटिस दिया गया है।
इसे भी पढ़ें:- Hardoi Ina News: प्रधानमंत्री आवास योजना- पात्रता की शर्तें पूरी करने के बाद भी आवास सूची से नाम कटा तो कर सकेंगे अपील।
बताया कि समिति की ओर से जांच में राजकुमार के मकान से हैंडपंप तक आरसीसी रोड मरम्मत में 2,96,108 रुपये, महेश के मकान से प्रेम बाबू के मकान तक आरसीसी मरम्मत में 1,44,920 रुपये और रघुवीर के मकान से सर्वेश के मकान तक खड़ंजा निर्माण में 1,96,000 रुपये और प्राथमिक विद्यालय सतौथा में चहारदीवारी निर्माण में 4,81,317 रुपये की अनियमितता मिली है। समिति ने इस राशि की वसूली की संस्तुति की है। वसूली से पहले सभी का पक्ष मांगा गया है।
What's Your Reaction?











