Hardoi News : जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी कछौना को लगाई कड़ी फटकार, टेंडरिंग में लापरवाही करने पर बीडीओ को चेतावनी जारी करने के निर्देश। 

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की बैठक हुई।

By INA News Desk
Sep 6, 2024 - 19:27
279 Views
Hardoi News : जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी कछौना को लगाई कड़ी फटकार, टेंडरिंग में लापरवाही करने पर बीडीओ को चेतावनी जारी करने के निर्देश। 
Advertisement
Advertisement
  • जिलाधिकारी ने की ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की बैठक हुई। बैठक के प्रारम्भ में जिलाधिकारी ने शाहाबाद विकास खण्ड कार्यालय को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने के लिए खण्ड विकास अधिकारी शाहाबाद की सराहना की तथा कमियां मिलने पर खण्ड विकास अधिकारी कछौना को कड़ी फटकार लगायी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारी कम से कम दो घंटा कार्यालय में अवश्य बैठें। शिकायत निस्तारण की समीक्षा प्रतिमाह की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि अपात्रों को आवास आवंटन के मामले में वसूली की कार्रवाई जल्द करायी जाये। एमआईएस पर आवासों का श्रेणीकरण किया जाये। प्रधानमंत्री आवास के पात्रों के चयन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में उन्मुखीकरण गोष्ठियां सुनिश्चित की जाएं तथा उनकी रिपोर्ट व फोटो पीडी डीआरडीए के कार्यालय में प्रेषित की जाये।

प्रत्येक बैठक का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। मनरेगा की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवसों का सृजन किया जाये। सभी जॉब कार्ड धारकों के मोबाइल नंबरों की फीडिंग का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा किया जाये। योजनाओं से सम्बंधित समेकित होर्डिंग विकास खण्डो में लगवाई जाएं। पूर्ण हो चुके कार्यों की जियो टैगिंग एक सप्ताह में पूरी की जाये। चिन्हित अमृत सरोवरों का कार्य तेजी से पूरा कराया जाये। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक तालाब अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाये। मनरेगा में लक्ष्य के अनुरूप मातृ शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाये। कछौना विकास खण्ड में महिलाओं की कम भागीदारी पर उन्होंने नाराजगी जताई।

इसे भी पढ़ें:- Hardoi Ina News: प्रधानमंत्री आवास योजना- पात्रता की शर्तें पूरी करने के बाद भी आवास सूची से नाम कटा तो कर सकेंगे अपील।

एनआरएलएम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाये। खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा गठन की नियमित समीक्षा की जाये। रिवाल्विंग फंड की डिमांड समय से अपलोड की जाये। बैंकों के साथ समन्वय कर वर्ष 2024-25 का बैंक क्रेडिट लिंकेज का लक्ष्य प्राप्त किया जाये। लापरवाही करने पर सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। लखपति दीदी का लक्ष्य पूरा न करने पर उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी मल्लावां, टड़ियावा व संडीला को फटकार लगायी तथा जल्द लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत पंचायत सहायकों की तैनाती सुनिश्चित की जाये। अवशेष 4 पंचायत भवनों का निर्माण जल्द पूरा किया जाये। सभी पंचायत भवनों को पूरी तरह से सक्रिय रखा जाये। पंचायत भवनों को साफ सुथरा रखा जाये।

नियमित रख रखाव कराया जाये। ग्राम पंचायतों की मासिक बैठकें करायी जाएं। बैठकों की नियमित समीक्षा की जाये। अवशेष 4 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण जल्द पूरा कराया जाये। विकास खण्डो से अंत्येष्टि स्थलों के औचित्यपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त किया जाये। माननीय जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लिए जाएं। ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाये। टेंडरिंग में लापरवाही करने पर खण्ड विकास अधिकारी भरावन, बिलग्राम, पिहानी व सांडी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैमरों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाये।

इसे भी पढ़ें:- Hardoi News: डीएम ने 11.18 लाख की अनियमितता पर पूर्व प्रधान और 3 पंचायत सचिवों को दी नोटिस, साक्ष्य सहित मांगा जवाब।

कमरों के लिए एनबीआर लगवाया जाये जिससे रात्रि में भी कलर रिकार्डिंग हो सके। एनबीआर अधिक मेमोरी का लगाया जाये।कैमरे लगाने के लिए स्थान चिन्हीकरण के लिए पुलिस के सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर ली जाये। ग्राम प्रधानों को भी बैठक में बुलाया जाये। कमरे लगाने में पहले बड़ी आबादी वाले ग्रामों को प्राथमिकता दी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement