Varanasi News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग। 

राहुल गांधी ने अमेरिका में सिख समुदाय को लेकर दिया था विवादित बयान : विद्या सागर 

Sep 20, 2024 - 19:07
51 Views
Varanasi News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग। 
  • राहुल गांधी ने दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के लोगों की भावनाओं को किया आहत : हंस राज विश्वकर्मा

वाराणसी। नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर विदेशों में भारत की छवि खराब करने और अमेरिका में सिखों के प्रति दिए गए आपत्तिजनक बयान को राष्ट्र विरोधी बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिगरा थाने में राहुल गांधी के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय एवम जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था शुक्रवार को सिगरा थाने पहुंचा।

जहां पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार की ओर से  सिगरा थानाध्यक्ष को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। तहरीर में राहुल गांधी पर आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान से सिख समाज आहत हुआ है। राहुल गांधी ने विदेशी सरजमीं पर भारत में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों के बारे में विवादित बयान देते हुए कहा था कि भारत में सिख समुदाय को पगड़ी पहनने, गुरुद्वारे जाने और कड़ा पहनने से रोका जाता है।

भारत में सिख समुदाय को अपने धर्म का पालन करने की आजादी नहीं है। एक अन्य बयान में राहुल गांधी ने कहा था कि भारत फिलहाल फेयर प्लेस नहीं है। भारत में भेदभाव किया जाता है और जब उनकी सरकार बनेगी तो वह आरक्षण को समाप्त कर देंगे। राहुल गांधी के दिए गए इन विवादित बयानों के कारण सिख समुदाय सहित पिछड़ा, दलित और आदिवासी समाज आहत है। राहुल गांधी का उक्त बयान देश की एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाला बयान हैं और एक आपराधिक कृत्य है। मीडिया कर्मियों से बात चीत करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं।

भारत विरोधी बाते करते हैं और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। उनके कुकृत्य क्षमा योग्य नहीं है इसलिए उन पर कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की छवि को धूमिल करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के साथ मीटिंग करते हैं।देश की एकता और अखंडता को तोड़ने की साजिश रचते हैं इसलिए राहुल गांधी पर कठोर कार्रवाई होना चाहिए।

Also Read- Barabanki News: झाड़फूँक के नाम पर बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाला मौलाना गिरफ्तार।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, मुरलीधर सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, आलोक श्रीवास्तव, मधुकर चित्रांश, मधुप सिंह, अशोक कुमार, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, शैलेन्द्र मिश्रा, हरी केसरी, रवि राय हिलमिल, मन्नू राय, शालिनी यादव, विवेक मौर्या, नीरज जायसवाल, अजीत जायसवाल, रजत जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow