Barabanki News: प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, बाँटी राहत सामग्री।

25 परिवारों को बाढ़ राहत सहायता राशि और भूमि आवंटन प्रमाण पत्र भी वितरित किया....

Sep 20, 2024 - 19:13
119 Views
Barabanki News: प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, बाँटी राहत सामग्री।

बाराबंकी। तहसील रामनगर के बाढ़ प्रभावित गांवों का राज्य मंत्री कारागार/ जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा किया। हेतमापुर तटबंध पर बाढ़ राहत सहायता वितरण कार्यक्रम में मंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित 650 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया साथ ही 25 परिवारों को बाढ़ राहत सहायता राशि और भूमि आवंटन प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इसके बाद तटबंध पर बन रही बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया। 

बाढ़ की कटान से प्रभावित हुए बेलहरी मजरे सरसंडा गांव पहुँचकर बाढ़ की विभीषिका देखी और प्रभावित परिवारों के दुःख दर्द को सुना और प्रशासन द्वारा दी जा रही सहायता सम्बंधित जानकारी स्थानीय ग्रामीणों से ली। कहा कि बार बार आने वाली बाढ़ की समस्या से निदान हेतु हम प्रयासरत है। बाढ़ की कटान से प्रभावित गांवों में प्रशासन द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं भोजन, राशन, दवाई, और पशुओं के चारे का इंतजाम युद्धस्तर पर किया गया है जो काबिलेतारीफ है।

स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम लगातार बाढ़ प्रभावित परिवारों की चिकित्सीय सेवा में लगी हुई है। बाढ़ का स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। जिनकी जमीनें बाढ़ में कट गई उन्हें प्रशासन द्वारा जमीनों के पट्टे दिए जा रहे है जिनके आवास बाढ़ में गिर /ढह गए है उनके खातों में सहायता राशि भेजी जा रही है। इसके बाद बतनेरा गांव में बन रहे बाढ़ प्रभावितों के आवासों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश देने के बाद लोधेश्वर महादेव क्व दर्शन किए।

Also Read-  Varanasi News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग।

इस अवसर पर तमाम भाजपा नेता, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम रामनगर पवन कुमार आदि सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow