Deoband: स्कूल बस पर फायरिंग का एक ओर वांछित आरोपी गिरफ्तार

बीती 24 अगस्त को निहालखेड़ी गांव के पास बच्चों को लेकर जा रही सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की बस पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। जिसमें कई बच्चे गोली लगने से बाल-बाल बचे थे।

By INA News Desk
Oct 2, 2024 - 23:57
44 Views
Deoband: स्कूल बस पर फायरिंग का एक ओर वांछित आरोपी गिरफ्तार

24 अगस्त का मामला, सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की बस पर हुई थी फायरिंग

Deoband News INA.

सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की बस पर फायरिंग करने के एक ओर वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि कई आरोपी पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। बीती 24 अगस्त को निहालखेड़ी गांव के पास बच्चों को लेकर जा रही सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल की बस पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। जिसमें कई बच्चे गोली लगने से बाल-बाल बचे थे। बस चालक रवि कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में जुटी पुलिस ने सरसावा के चार युवकों को गिरफ्तार किया था।जबकि कई फरार चल रहे थे। खुलासा हुआ था कि एक छात्र से रंजिश के चलते बस पर फायरिंग की गई थी।बुधवार को पुलिस ने वांछित चल रहे थाना सरसावा के अगवान हेड़ा निवासी आनंद सैनी को बास्तम रोड से गिरफ्तार किया है जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow