हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने किया नगर पालिका कर्मियों से सीधा संवाद। 

Aug 13, 2024 - 17:31
67 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने किया नगर पालिका कर्मियों से सीधा संवाद। 

हरदोई। रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नगर पालिका हरदोई के सभी कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कर्मचारी निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सफाई नायक प्रतिदिन नगर में सफाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। नगर पालिका के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण में देरी न की जाये। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड के खुलासे में स्वाट टीम प्रभारी को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

अच्छे कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाये तथा लापरवाह कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाये। सभी अधिकारी व कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करें। संवाद के दौरान कुछ कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow