हरदोई न्यूज़: जनपद का सबसे ऊँचा तिरंगा देशभक्ति भावना को करेगा प्रबल- अवनीश सिंह

Aug 13, 2024 - 17:39
88 Views
हरदोई न्यूज़: जनपद का सबसे ऊँचा तिरंगा देशभक्ति भावना को करेगा प्रबल- अवनीश सिंह

  • सबसे ऊँचे तिरंगे का रखरखाव करेगी नगर पालिका

हरदोई। शहीद उद्यान उस समय एक गौरवशाली क्षण का गवाह बना जब यहाँ 150 फ़ीट ऊँचा तिरंगा फहराया गया। जनपद के इस सबसे ऊँचे तिरंगे के आरोहण के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शहीद स्मारक व अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित कर अमर सेनानियों को याद किया। उन्होंने उद्यान में स्थापित अमर शहीद चन्द्रशेखर व भगत सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। उद्यान में यह तिरंगा सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह की विकास निधि से स्थापित किया गया है। विधान परिषद सदस्य ने कहा कि यह तिरंगा नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को प्रबल बनाएगा।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने किया नगर पालिका कर्मियों से सीधा संवाद।

इस झंडे का रखरखाव नगर पालिका द्वारा किया जायेगा। उनके द्वारा एक अतिरिक्त झंडा भी नगर पालिका को सौंपा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का यह सबसे ऊँचा तिरंगा अमर सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow