Hardoi News: जिलाधिकारी ने की विभिन्न बिन्दुओ पर की बैठक। 

उप जिलाधिकारी बिलग्राम व लोक निर्माण विभाग को तहसील परिसर में निर्माण व नवीनीकरण...

Sep 13, 2024 - 16:24
85 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने की विभिन्न बिन्दुओ पर की बैठक। 

हरदोई। विगत दिवस विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विभिन्न मुद्दों पर समस्त उप जिलाधिकारीयों व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उप जिलाधिकारीयों के अतिरिक्त अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बिलग्राम व लोक निर्माण विभाग को तहसील परिसर में निर्माण व नवीनीकरण का आगणन जल्द तैयार किया जाये। तहसील शाहाबाद में चल रहे निर्माण की गति को बढ़ाया जाये। संडीला तहसील में सभागार में आवश्यक सुधार करते हुए अधिक सुविधाजनक बनाया जाये। कलेक्ट्रेट परिसर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाये।

उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि धारा 24 के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष प्रयास किये जाये। इन मामलों के निस्तारण के उपरांत विस्तृत आदेश किया जाये। कानून गो के साथ इस सम्बन्ध में नियमित बैठक की जाये। पैमाइश के मामलों को अनावश्यक न लटकाया जाये। पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाये। प्रतिमाह कानून गो द्वारा कम से कम एक पैमाइश अवश्य की जाये। धारा 80 के अंतर्गत आदेश करते समय सभी तथ्यों को ध्यान में रखा जाये। धारा 67 के मामलों का तेजी से निस्तारण किया जाये। धारा 116 के मामलों को अधिक समय तक लंबित न रखा जाये। धारा 33 के अंतर्गत अविवादित वरासत का मामला लंबित न रखा जाये। डिजिटल क्रॉप सर्वे की गति बढ़ाई जाये।

Also Read- Hardoi News: डाईरेक्ट एजेंट के प्रवेश हेतु चयन व साक्षात्कार शिविर 20 सितम्बर को:- मनोज कुमार

आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। निस्तारण में लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय की जाये। जाँचकर्ता अधिकारी मौके पर अवश्य जाये। शिकायतकर्ता के साथ चार फोटो निस्तारण आख्या के साथ अवश्य संलग्न की जाएं। तहसीलों में जन सुनवाई में आने वाले शिकायतकर्ताओं के लिए 18 सितम्बर से पर्ची व्यवस्था शुरू की जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow