हरदोई आईएनए न्यूज़: जिलाधिकारी ने की मध्यान्ह भोजन वितरण की समीक्षा। 

By INA News Desk
Aug 30, 2024 - 17:20
150 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: जिलाधिकारी ने की मध्यान्ह भोजन वितरण की समीक्षा। 

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मध्यान्ह भोजन योजना के सुचारु संचालन व अनुश्रवण के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों के कक्षा 8 तक के बच्चों को नियमित रूप से मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाये। मध्यान्ह भोजन में अनियमितता बरतने वाले जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाये। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: जिलाधिकारी ने गन्दगी को लेकर सीएमएस को लगायी कड़ी फटकार, तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाये। लगातार 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यालयों की जवाबदेही निर्धारित की जाये। अच्छी उपस्थिति वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाये। जर्ज़र भवनों के ध्वस्तीकरण का कार्य जल्द पूर्ण किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow