सम्भल न्यूज़: आगामी त्यौहारों को लेकर 5 जोन, 13 सेक्टर में बांटा जिला।

By INA News Desk
Jul 15, 2024 - 16:03
362 Views
सम्भल न्यूज़: आगामी त्यौहारों को लेकर 5 जोन, 13 सेक्टर में बांटा जिला।
कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी सम्भल

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। आगामी त्यौहार मुहर्रम, श्रावण मास, रक्षाबंधन को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। आम जनता की सुरक्षा के लिहाज से जिले को पाँच जोन, 13 सेक्टर में बांटा है। इसके लिए जोन, सेक्टर पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

पीएसी की तैनाती के साथ जिले पर ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। मुहर्रम व पूरे महीने चलने वाली सावन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इस बार मुहर्रम की ऊँचाई 10 से 12 फ़ीट होना भी प्रशासन के लिए चुनोती है। सम्भल जिले के साथ ही आसपास अन्य कई जिलों के शिवभक्त हरिद्वार व ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर जिले से गुजरते हैं।

इसे भी पढ़ें:-  सम्भल न्यूज़: मुसलमानों के त्यौहार में अढ़चन डाली जा रही : जियाउर्रहमान बर्क

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि आगामी त्यौहार मुहर्रम, श्रावण मास व रक्षाबंधन विभिन्न त्यौहार विभिन्न समुदाय के इस और आगामी माह में है त्यौहारो के संबंध में पुलिस द्वारा सभी स्थान व आयोजको से वार्ता कर ली गई है। सभी से मीटिंग कर ली गई है और शासन के आदेशों से सभी को अवगत कराया है मुहर्रम व कावड़ यात्रा को लेकर प्लान तैयार कर लिया गया है।

अगर कोई भी त्योहार में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिला सम्भल को 5 जोन और 13 सेक्टर में बांटा गया है पीएसी की तैनाती के साथ जिले पर ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से असामाजिक तत्वों पर नजर रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement