हरदोई न्यूज़: जहरीले सांप ने एक महिला डसा, सांप को ग्रामीणों ने बोतल में किया बंद।

By INA News Desk
Jul 15, 2024 - 15:51
133 Views
हरदोई न्यूज़: जहरीले सांप ने एक महिला डसा, सांप को ग्रामीणों ने बोतल में किया बंद।
सांप को ग्रामीणों ने बोतल में किया बंद।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जहरीले सांप ने एक महिला को काट लिया। वहाँ मौजूद ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर एक बोतल में किया बंद। क्या है पूरा मामला आइये जानते है। 

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: बुझ गया इकलौता चिराग, युवक ने चलती ट्रेन से कूदकर दी जान, जाने क्या थी वजह।

आपको बता दें कि जनपद के पाली क्षेत्र के मुंडेर गावं निवासी जशोदा (22) अपने भाई के साथ सोमवार की सुबह गावं के ही एक व्यक्ति के खेत में मूंगफली उखाड़ने गई थी। अन्य ग्रामीण भी मूंगफली उखाड़ रहे थे। उसी दौरान जहरीले सांप ने जशोदा के दाहिने पैर में काट लिया।

युवती ने सांप देखकर शोर मचाया। युवती के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर एक बोतल में बंद कर लिया। वहीं सूचना पाकर युवती के परिजन भी खेत पहुंच गए। परिजन युवती को लेकर पड़ोस के जिला फर्रुखाबाद ले गए हैं। जहां उसका इलाज चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement