हरदोई न्यूज़: चिकित्सक दिवस पर भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों का किया गया सम्मान।
हरदोई। चिकित्सक दिवस के अवसर पर एच के होटल एंड लान के प्रबन्ध निदेशक और पूर्व साशकीय अधिवक्ता अविनाश चंद्र गुप्ता ने चिक्तिसकों को उनके अभूतपूर्व सेवा कार्य और मानवीय सेवा के लिए सम्मानित किया। गुप्त ने कहा कि जनपद के चिकित्सक सेवा भाव में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहताश कुमार को उनके हरदोई मे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष रुप से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा एमओआइ पिहानी डॉक्टर जीतेंद्र श्रीवास्तव, एमओआइ अहिरोरी डॉक्टर मनोज कुमार सिंह, डॉक्टर अमरजीत अजमानी, डॉक्टर आर पी गुप्ता, डॉक्टर सी के गुप्ता, डॉक्टर नवीन सक्सेना, डॉक्टर तिरुपति आनन्द, डॉक्टर संदीप कटियार और डॉक्टर सौरभ दयाल को भी सम्मानित किया गया और चिकित्सक दिवस की बधाई दी गई।
What's Your Reaction?











