Deoband News: वक्फ बोर्ड के मामले में त्यागी ब्राह्मण समाज करेगा केंद्र सरकार का सर्मथन। 

मोदी योगी पर नरम तो स्थानीय भाजपा नेताओं पर भड़के त्यागी ब्राह्मण समाज के नेता...

Sep 27, 2024 - 18:33
37 Views
Deoband News: वक्फ बोर्ड के मामले में त्यागी ब्राह्मण समाज करेगा केंद्र सरकार का सर्मथन। 
मांगेराम त्यागी, राष्ट्रीय अध्यक्ष त्यागी ब्राह्मण भूमिहार महासंघ

देवबंद: त्यागी ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा त्यागी ब्राह्मण समाज राष्ट्रवादी सोच रखने वाला समाज है। वक्फ बोर्ड के मामले में त्यागी ब्राह्मण समाज का सरकार को पूर्ण समर्थन करेगा।सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक को संबोधित करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण समाज प्रतिदिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में भेजना आराम करें।

क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बच्चों को देश के प्रति जिम्मेदार और परिवार के प्रति गंभीर बनाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और सीएम योगी आदित्यनाथ राष्ट्र के महापुरुष जो समाज के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा वक्त को बोर्ड के मामले में समाज का पूर्ण समर्थन केंद्र की भाजपा और एनडीए सरकार को है, जो लोग  इस पर राजनीति कर रहे हैं वह पूरी तरीके से नींदनीय है।

Also Read- Lucknow News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में भी शीर्ष पर उत्तर प्रदेश, अभियान के तहत 26.5 करोड़ से अधिक पौधरोपण किए गए।

इस दौरान उन्होंने कहा सहारनपुर लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद राघवलखनपाल शर्मा की  हार को समाज भूल नहीं पाएगा। जिन लोगों ने उनके साथ धोखा किया है ऐसे लोगों को 2027 में सबक सिखाने का काम किया जाएगा। मांगेराम त्यागी ने कहा उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में भाजपा त्यागी समाज के लोगों को भी टिकट दे,वरना त्यागी समाज ब्राह्मण समाज के साथ मिलकर आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।बैठक में जिला अध्यक्ष त्यागी,मंडल अध्यक्ष शिव कुमार त्यागी और सौराज त्यागी ने विचार रखें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow