मऊ न्यूज: नि:शुल्क दिये जायेंगे पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोज़गार युवक/युवतियों को "ओ" लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर का प्रशिक्षण।

By INA News Desk
Aug 6, 2024 - 15:52
102 Views
मऊ न्यूज: नि:शुल्क दिये जायेंगे पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोज़गार युवक/युवतियों को "ओ" लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर का प्रशिक्षण।
Advertisement
Advertisement

मऊ। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि उ०प्र० शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित "ओ' लेवल योजना के अनतर्गत रू0 1.00 लाख वार्षिक ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा में आने वाले व्यक्तियों को "ओ" लेवल / सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुमन्य होगा। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आवश्यक है। प्रशिक्षणार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। 5-प्रशिक्षणार्थी/आवेदक को जनपद का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2024-25 में "ओ" लेवल/सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, की वेबसाइट http://www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आवेदन 12 अगस्त, 2024 तक किया जा सकता है। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:- बिजनौर न्यूज़: पुलिस के टार्चर से बिगड़ी किशोर की हालत- हायर सेंटर किया रैफर, एक सप्ताह पूर्व किशोरी का शव मिलने के बाद पुलिस कर रही थी जांच।

ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन पत्र की प्रति प्रिण्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों / विवरणों (आय/जाति/निवास/आधार व समस्त शैक्षिक अभिलेख) को संलग्न करते हुए उसकी हार्डकापी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मऊ में दिनांक 12 अगस्त, 2024 को सांय 05:00 बजे तक जमा किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से सम्पर्क करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement