हरदोई न्यूज़: चार माह का दिया जायेगा सामूहिक प्रशिक्षण, पढ़ें पूरी खबर।

By INA News Desk
Aug 6, 2024 - 14:50
138 Views
हरदोई न्यूज़: चार माह का दिया जायेगा सामूहिक प्रशिक्षण, पढ़ें पूरी खबर।

हरदोई। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिहं ने बताया है कि वर्ष 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग के 18 से 45 आयु वर्ग के बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगारयुक्त बनाने हेतु चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, हरदोई द्वारा संचालित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि लगभग 37 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। पुरूषों हेतु इलेक्ट्रीशियन तथा महिलाओं हेतु सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिलाया जायेगा, इसमें 1 माह का उद्यमिता विकास हेतु सैद्धान्तिक प्रशिक्षण तथा 3 माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: नौकरी का झांसा देकर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता।

इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट-http://diupmsme.upsdc.upsdc.gov.in  पर 20 अगस्त 2024 तक आनलाईन कर सकते है। योजना में अभ्यर्थियों का चयन उनके शैक्षिक योग्यता/अनुभव तथा साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। उक्त योजना अन्तर्गत पूर्व प्रशिक्षण में प्राप्त कर चुके अथवा अन्य किसी राजकीय योजना में प्रशिक्षण ले चुके अभ्यर्थी एवं शिक्षारत अभ्यर्थी मान्य नहीं होगें। इस योजना की विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, हरदोई से सम्पर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow