बलिया न्यूज़: प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल। 

Aug 6, 2024 - 14:15
42 Views
बलिया न्यूज़: प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल। 

Report- S.Asif Hussain zaidi

बलिया। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 फुटबाल एसोसिएशन, के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 11 से 18 अगस्त, 2024 तक जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 08 अगस्त, 2024 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में किया जायेगा। एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 09 अगस्त, 2024 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा।

उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सब-जूनियर बालिका फुटबाल खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी, 2011 से दिनांक 31.12.2012 के मध्य होनी चाहिये। जिसमें खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, खिलाडियों को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई सकूल सर्टिफिकेट/नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) के साथ छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्य से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सब-जूनियर बालिका फुटबाल वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: नौकरी का झांसा देकर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता।

जनपद स्तर पर चयनित बालिका खिलाड़ी दिनांक दिनांक 09 अगस्त, 2024 को मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेंगे। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाडी दिनांक 11 से 18 अगस्त, 2024 तक इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्दीकपुर, जौनपुर में सब-जूनियर बालिका फुटबाल खिलाडी उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस इस कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर सकते है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow