Bijnor News: अखिलेश यादव का पुतला फूंका।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने धामपुर के नगीना चौराहे पर पुतला फूंका...
बिजनौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा साधु संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व माफिया बताने पर सनातनी धर्म के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने धामपुर के नगीना चौराहे पर पुतला फूंका
पूरा मामला जनपद बिजनौर के धामपुर के नगीना चौराहे का है जहां पर सनातन धर्म के दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नितिन सैनी के नेतृत्व में नगीना चौराहे पर पहुंचे और समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इतना ही नहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने साधु संतों के खिलाफ अखिलेश यादव द्वारा गलत टिप्पणी करने पर उनका पुतला भी फूंका गया। नितिन सैनी ने बताया कि हमारे पूजनीय पीठासीन साधु संतों को भूमाफिया गलत टिप्पड़ी की है जिससे हिन्दू समाज मे आक्रोश है,उन्होंने कहा अखिलेश यादव साधु संतों से माफी मांगे,इसी को लेकर उनका पुतला फूंका गया है।
Also Read- Lucknow News: चकबंदी कार्यों में योगी सरकार ने स्थापित किया 10 वर्षों का नया कीर्तिमान।
#बिजनौर समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा साधु संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व माफिया बताने पर सनातनी धर्म के लोगों में भारी आक्रोश
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) September 14, 2024
bjp युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने धामपुर के नगीना चौराहे पर पुतला फूंका@yadavakhilesh pic.twitter.com/m0Wh0LUnsn
नितिन सैनी जिला महामंत्री युवा भाजपा मोर्चा बिजनौर
रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर
What's Your Reaction?