वाराणसी न्यूज़: राहुल गांधी के बयान पर भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन। 

Aug 1, 2024 - 21:00
83 Views
वाराणसी न्यूज़: राहुल गांधी के बयान पर भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन। 
  • साहस है तो लोकसभा विपक्ष नेता का पद पिछड़ा वर्ग के नेता को दें और अखिलेश दलित को पद देकर दिखाएं

वाराणसी। लोकसभा में राहुल गांधी और अनुराग ठाकुर के बीच हुई बहस  को लेकर विपक्षी दलों द्वारा हंगामा किए जाने को लेकर भाजपा नेताओं में आक्रोश है। भाजपा नेता विभिन्न जगहों पर इस प्रकरण का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने गुरुवार को लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में सांसद राहुल गांधी को प्रतीकात्मक रूप से गोबर का हलवा खिलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी को भैंस के गोबर का हलवा काजू, बादाम, किशमिश के साथ खिलाकर कांग्रेस नेता के प्रति अपना विरोध व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता हाथों में राहुल गांधी के विरोधात्मक पोस्टर भी लिए हुए थे। भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष अनुप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस, सपा सिर्फ दिखावा व छलावे की राजनीति करती हैं। जब पिछड़ों के लिए आरक्षण का सदन में प्रस्ताव वीपी सिंह के समय आया था। तो कांग्रेस ने राजीव गांधी के नेतृत्व में इसका विरोध किया। इसके साथ ही पिछड़ों व दलितों के अनेक रिपोर्ट को दशकों तक दबा कर उन्हें उनके अधिकार से वंचित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:- श्रीकृष्ण जन्मभूमि का वाद पोषणीयता के दायरे में आना सनातन धर्म के अस्तित्व की पहली विजय है- कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर

अगर राहुल गांधी में साहस है तो अपने पार्टी में विपक्ष नेता का पद अपने पिछड़ा वर्ग के नेता को दें। अखिलेश यादव लोकसभा में दलित अवधेश पासी को पद देकर दिखाएं। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल, संचालन ओमप्रकाश यादव बाबू, धन्यवाद धीरेन्द्र शर्मा व अखिल वर्मा ने किया। इस दौरान जयकिशन जायसवाल, सिद्धनाथ गौड़ अलगु, आदित्य गोयनका, मनीष चौरसिया, निर्मल जी, धर्मचंद, प्रदीप जायसवाल, गोपाल, शंकर जायसवाल, प्रमोद चौरसिया, किशन खत्री, प्रकाश, पप्पू आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow