गाजीपुर आईएनए न्यूज़: बेखौफ बदमाशों ने की दिनदहाड़े लूट- 2 बदमाशों ने 2.28 लाख की लूट, वारदात सीसीटीवी कैमरे मे हुई कैद।

By INA News Desk
Aug 31, 2024 - 13:32
209 Views
गाजीपुर आईएनए न्यूज़: बेखौफ बदमाशों ने की दिनदहाड़े लूट- 2 बदमाशों ने 2.28 लाख की लूट, वारदात सीसीटीवी कैमरे मे हुई कैद।

रिपोर्ट- महताब आलम 

खबर गाजीपुर से है।जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट  की वारदात को अंजाम दिया है।ग्राहक सेवा केंद्र से 2.28 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये।घटना खानपुर थाना क्षेत्र के सौना मोड़ की है।जहां बाईक सवार 2 बदमाशों ने लूट की। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को तमंचे की बट से मार कर घायल कर दिया,और भाग निकले।

इसे भी पढ़ें:- अयोध्या आईएनए न्यूज़: लाल टोपी से घबरा गई है बीजेपी- अवधेश प्रसाद पासी

लूट की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गयी है।फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश मे जुटी हुई है।बताया जा रहा है कि खानपुर क्षेत्र के सौना मोड़ पर कमलेश यादव ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है।बाईक सवार 2 नकाबपोश बदमाश उसके केंद्र पर आये,और रुपये से भरा बैग लूट कर भागने लगे।पीड़ित ने जब लूट का विरोध किया,तो बदमाशों ने तमंचे की बट से मारकर उसे घायल कर दिया,और फरार हो गये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow