Hardoi: कछौना वन क्षेत्राधिकारी विनय सिंह जादौन अखिल भारतीय रेंजर्स फेडरेशन के प्रतिनिधि बने

सोमवार को उक्त तीनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने वन विभाग मुख्यालय पहुंचकर विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा सहित अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

By INA News Desk
Sep 30, 2024 - 20:29  · Updated: Sep 30, 2024 - 23:35
265 Views
Hardoi: कछौना वन क्षेत्राधिकारी विनय सिंह जादौन अखिल भारतीय रेंजर्स फेडरेशन के प्रतिनिधि  बने

Hardoi News INA.

रविवार को उत्तर प्रदेश वन क्षेत्राधिकारी संघ का द्विवर्षीय चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें कछौना रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विनय सिंह जादौन को प्रतिनिधि अखिल भारतीय रेंजर्स फेडरेशन के लिए चुना गया।

कुल 7 लोगों की कार्यकारिणी में अभिषेक सिंह तृतीय को अध्यक्ष, अभिषेक सिंह द्वितीय को महामंत्री चुना गया।

सोमवार को उक्त तीनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने वन विभाग मुख्यालय पहुंचकर विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा सहित अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow