400 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, चला रहे थे सट्टेबाजी का एप, ED ने चार को दबोचा

By INA News Desk
Aug 16, 2024 - 23:49
133 Views
400 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, चला रहे थे सट्टेबाजी का एप, ED ने चार को दबोचा

नई दिल्ली।
ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग एप फ्रॉड मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है । जांच एजेंसी ने चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग एप के जरिये 400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चीनी नागरिक यह एप कथित तौर पर कुछ भारतीयों के साथ मिलकर चला रहे थे। यह प्राथमिकी अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज की गई थी। ईडी ने यह नहीं बताया कि इन लोगों को कब गिरफ्तार किया गया, लेकिन कहा कि कोलकाता की एक विशेष अदालत ने इन लोगों को 14 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला आरबीआई की शिकायत पर मेघालय पुलिस के अपराध जांच विभाग द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। पर्लवाइन इंटरनेशनल खुद को अमेरिका की कंपनी होने का दावा करती थी, जो मान्यता प्राप्त नहीं थी।

यह भी पढ़ें - हरदोई: गाली-गलौज व मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार

इसने कई आकर्षक निवेश विकल्प प्रदान किए थे। इसने सदस्यता शुल्क के रूप में न्यूनतम 2250 रुपये एकत्र किए और 2018 से मार्च 2023 के बीच भारत में पोंजी योजनाएं चलाईं। ईडी ने पोंजी स्कीम चलाकर धोखाधड़ी करने वाली एक कंपनी की 29 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत जांच के दौरान की गई है। ईडी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि पर्लवाइन इंटरनेशनल के बैनर तले चलने वाले पोर्टल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। ईडी ने शुक्रवार को बयान में बताया कि अरुण साहू, आलोक साहू, चेतन प्रकाश और जोसेफ स्टालिन को फिएविन नामक एप से संबंधित मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत पकड़ा गया है। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला कोलकाता के एक पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन गेमर्स के साथ धोखाधड़ी को लेकर दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow