गाजीपुर न्यूज़: आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक, आग के चपेट में आने से जिंदा भैंस भी जली।
गाजीपुर। आग लगने से तीन झोपड़ियों में रखा लाखों के सामान सहित एक भैंस भी जल कर मर गयी। करंडा के मेदनीपुर में स्थानीय कमलेश यादव , जितेंद्र और शिवशंकर यादव झोपड़ी बनाकर उसमे गृहस्थी का सामान रखते तथा पशुओं को भी बांधते थे।
शुक्रवार को दोपहर लगभग पौने 12 बजे अचानक झोपड़ी से धुंआ निकलते दिखा , लोग अभी समझ पाते तबतक झोपड़ी से आग की लपटें और तेज धुंआ निकलने लगा, आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोग ग्रामीणों को बताने के लिए चिल्लाते हुए बुझाने की गुहार लगाने लगे, जब तक लोग पहुंच पाते आग की लपटें बहुत तेज हो गयी थी।
इसलिए झोपड़ी से कोई सामान बाहर नहीं निकल पाया, लोग पम्पिंग सेट से पानी लेकर आग बुझाने लगे। बहुत गर्मी और आग तेज होने से कोई झोपड़ियों में रखे सामान निकालने की हिम्मत नहीं कर सका, जिससे झोपड़ी में बंधी भैंस जलकर मर गयी तथा चारे के लिए भूसा, लगभग 10 कुंतल अनाज एक साइकिल,
दो मोटरसाइकिलों सहित चौकी, चारपाई, बिस्तर, पंखा, बिजली का मोटर आदि सब सामान जलकर राख हो गया। लोगों की सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंची और आग पूरी तरह से बुझा दी गयी।
What's Your Reaction?











