Varanasi News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आवासीय विद्यालय करसड़ा पहुंच कर बच्चों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। 

बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने एवं अपने परिवार के साथ-साथ देश का नाम रोशन करने को कहा...

Sep 26, 2024 - 14:05
87 Views
Varanasi News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आवासीय विद्यालय करसड़ा पहुंच कर बच्चों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा पहुंची। उन्होंने विद्यालय के स्ट्रोनॉमी लैब, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, कम्प्यूटर लैब आदि का निरीक्षण कर छात्रों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने एवं अपने परिवार के साथ-साथ देश का नाम रोशन करने को कहा। राज्यपाल ने अपने संबोधन में पर्यावरण सुरक्षा, पानी एवं अन्न बचाने तथा छात्र-छात्राओं को पौष्टिक भोजन लेने तथा नियमित व्यायाम एवं खेल-कुद में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

साथ ही छात्र-छात्राओं का ग्रुप बनाकर सामयिक विषयों पर चर्चा एवं भविष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन छात्र-छात्राओं से कराने का सुझाव दिया। उन्होंने विद्यालय के 06 छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत तथा डम्बल पीटी एवं लेजिम पीटी का प्रदर्शन राज्यपाल के समक्ष किया।

विद्यालय पहुंचने पर राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल का स्वागत उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने पुष्प देकर किया तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनो को साकार करते हुए अटल आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं नित प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। छात्रों ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एकांकी प्रस्तुत कर समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की छात्राओं ने कत्थक नृत्य का मनोहारी प्रदर्शन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

Also Read- Gorakhpur News: पूर्वांचल में पहली बार स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित सात दिवसीय नि:शुल्क प्रदर्शनी का उद्घाटन।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाधिकारी एस.राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, उपश्रमायुक्त एवं श्रम विभाग के अन्य पदाधिकारियो एवं कर्मचारियों के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य डॉ अमर नाथ राय ने विद्यालय में राज्यपाल को धन्यवाद ज्ञापित किया। राज्यपाल ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow