Hardoi: भरखनी, सांडी और हरपालपुर के परिषदीय विद्यालयों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद के विकासखंड भरखनी, सांडी एवं हरपालपुर में प्रत्येक विद्यालय द्वारा
हरदोई: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद के विकासखंड भरखनी, सांडी एवं हरपालपुर में प्रत्येक विद्यालय द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
विद्यालयों की तिरंगा यात्रा में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ यात्रा में सहभागिता की तथा आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित किया।
यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। विभिन्न विद्यालयों द्वारा तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गौरव, अनुशासन एवं नागरिक कर्तव्यों की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?



