Hardoi News: SP के निर्देश पर हरदोई पुलिस सख्त, 8 पुलिसकर्मियों सहित 11 के चालान किये

2024 में करीब 1000 एक्सीडेंट हुए जिनमें करीब 600 लोगों की मौत हो गयी। इनमें से अधिकांश लोग वे थे, जो शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे या हेलमेट के बिना बाइक च...

Mar 5, 2025 - 22:57
 0  152
Hardoi News: SP के निर्देश पर हरदोई पुलिस सख्त, 8 पुलिसकर्मियों सहित 11 के चालान किये
एसपी नीरज कुमार जादौन

By INA News Hardoi.

SP नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर अब बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर हरदोई पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। SP ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आमजन से लेकर पुलिसकर्मी तक को सारे ट्रैफिक नियमों का पालन करना होगा और हेलमेट पहनकर बाइक पर चलना होगा। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकस्मिक चेकिंग के दौरान हरदोई पुलिस ने 8 पुलिसकर्मियों सहित 11 लोगों के चालान किये। ये चालान 1000-1000 रूपये के थे जो हेलमेट न पहनने के एवज में किये गए थे।

Also Read: Hardoi News: बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की अब खैर नहीं, एसपी ने हेलमेट पहनने की अपील की

बता दें कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से SP के निर्देश पर हरदोई पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। SP ने कहा कि 2024 में करीब 1000 एक्सीडेंट हुए जिनमें करीब 600 लोगों की मौत हो गयी। इनमें से अधिकांश लोग वे थे, जो शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे या हेलमेट के बिना बाइक चला रहे थे।

कुछ लोग 3 या 4 लोगों को बैठाकर भी बाइक चला रहे थे। उन्होंने अनुरोध किया कि बाइक पर 2 लोग ही बैठें और दोनों लोग हेलमेट लगाकर चलें। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील उन्होंने की।

कहा कि हरदोई पुलिस कुछ समय दे रही है ताकि जिनके पास हेलमेट नहीं हैं, वे खरीद लें। इसके बाद हरदोई पुलिस सख्ती से इस चीज का पालन कराना सुनिश्चित करेगी। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के वाहन सीज किये जायेंगे और जरूरत होने पर चालान किये जायेंगे व एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चालकों द्वारा ओवरलोडिंग पर पुलिस ने सख्ती बरती है।

सभी रिक्शा पर अधिकतम क्षमता के स्टीकर लगाए गए हैं। ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे ओवरलोडिंग न करें और किसी नाबालिग से रिक्शा न चलवाये। इसका सख्ती से अनुपालन करें अन्यथा कठोर कार्रवाई कर वाहन सीज भी किये जाएंगे। SP ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर बहाना बनाते हैं लेकिन अब से ऐसा न करें। नहीं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी इन सब नियमों का पालन कर accidential death में कमी लाने में पुलिस का सहयोग करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow