Hardoi: धर्म-परिवर्तन के लिए गुमराह करने का आरोप, 2 गिरफ्तार
धर्मेंद्र व नरेंद्र गांव में आकर लोगों को गुमराह करके धर्म-परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं।
Hardoi News INA.
सांडी थाना इलाके में धर्म परिवर्तन के लिए गुमराह करने का आरोप दो व्यक्तियों पर लगाया गया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते सोमवार दिनेश पुत्र स्व. मुन्नालाल निवासी गांव तालेपुरवा थाना सांडी हरदोई ने बताया कि धर्मेंद्र पुत्र रामगोपाल निवासी गांव तालेपुरवा थाना सांडी हरदोई व नरेंद्र पुत्र लखन निवासी मोहल्ला ऊंचा थोक थाना कोतवाली शहर हरदोई उसके गांव में आकर लोगों को गुमराह करके धर्म-परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं। इस मामले की जांच सीओ बिलग्राम द्वारा की जा रही थी। पुलिस ने प्रकाश में आये उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
What's Your Reaction?











