Hardoi: बच्चे द्वारा दोना फेंकने को लेकर हुआ विवाद

अरविंद सहित बृजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, आनंद सिंह व अजय ने अशोक व उसके घर वालों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की।

Sep 27, 2024 - 20:56
56 Views
Hardoi: बच्चे द्वारा दोना फेंकने को लेकर हुआ विवाद

Hardoi News INA.
हरियावां थाना इलाके में एक बच्चे द्वारा समोसे का दोना फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार अशोक कुमार सिंह पुत्र विशुन पाल सिंह निवासी गांव भीठी नेवादा ने थाना हरियावां में तहरीर देते हुए बताया कि गांव की रहने वाले विपक्षी अरविंद सिंह पुत्र बृजपाल के घर के सामने अशोक के परिवार के एक बच्चे ने समोसे का दोना फेंक दिया तो इस बात को लेकर अरविंद सहित बृजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, आनंद सिंह व अजय ने अशोक व उसके घर वालों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस मामले में अशोक कुमार सिंह की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow