Hardoi: जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटटिंग समिति की बैठक संपन्न, महिला-उत्पीडन के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के आदेश

डीएम ने कहा कि अनुसूचित जाति की महिला के उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाये। उनको हर संभव कानूनी व आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाये।

Sep 23, 2024 - 21:32
 0  21
Hardoi: जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटटिंग समिति की बैठक संपन्न, महिला-उत्पीडन के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के आदेश

Hardoi News INA.
सोमवार को विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुसूचित जाति के उत्पीड़ित व्यक्तियों को नियमानुसार सहायता की जाये। अनुसूचित जाति की महिला के उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाये। उनको हर संभव कानूनी व आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाये। समिति की बैठक नियमित अंतराल पर की जाये। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत, सीओ शिल्पा कुमारी व समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow