Hardoi: विधायक आशीष सिंह आशू के प्रयासों को मिला नया आयाम, गंजमुरादाबाद से नयागांव तक मार्ग चौड़ीकरण का रास्ता साफ

उपेक्षा का शिकार हुए गांवों की श्रेणी में नेवादा परस, जगत खेडा, भजनपुरवा, पंचनपुरवा, बखौरा, रौसा, भगतूपुर सहित करीब 2 दर्जन गांव शामिल हैं।

Oct 20, 2024 - 20:14
 0  161
Hardoi: विधायक आशीष सिंह आशू के प्रयासों को मिला नया आयाम, गंजमुरादाबाद से नयागांव तक मार्ग चौड़ीकरण का रास्ता साफ

शासन द्वारा करीब 12 किमी. संपर्क मार्ग के निर्माण व चौड़ीकरण के लिए 1862 लाख रु. की धनराशि स्वीकृत

Hardoi News INA.
जिले में गंजमुरादाबाद से सरायसुल्तान, दारूकुइयां व नयागांव तक के लगभग 12 किमी. संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन द्वारा 1862 लाख रुपये की धनराशि को स्वीकृति मिल गयी है। बात दें कि इस बावत क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने शासन को पत्र लिखकर लोगों की समस्याओं के बारे में गहनता से बताया था और सरकार से यह प्रस्ताव पास करने की बात कही थी। विधायक आशीष सिंह आशू के प्रयासों को आखिरकार एक सफलतापूर्ण आयाम मिल गया, जब शासन द्वारा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, करीब 74 वर्षों से लोगों को यहां अनेक मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ये परेशानियां बारिश के दिनों में और बढ़ जाती हैं।

जब छोटे गड्ढे पानी से भर जाते हैं और यहां की मिट्टी चिकनी हो जाती है। ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल ही सफर करना पड़ता है क्योंकि वाहन लेकर यहां से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं होता। उपेक्षा का शिकार हुए गांवों की श्रेणी में नेवादा परस, जगत खेडा, भजनपुरवा, पंचनपुरवा, बखौरा, रौसा, भगतूपुर सहित करीब 2 दर्जन गांव शामिल हैं। विधायक आशीष सिंह आशू के प्रयासों के बाद यहां के मार्ग के निर्माण व चौड़ीकरण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow